Case of Rape: अस्पताल के आईसीयू वार्ड में महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया दुष्कर्म!

Fri, Jun 06 , 2025, 09:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अलवर। राजस्थान में अलवर के एमआईए थाना क्षेेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मेडिकल कॉलेज के सघन कक्ष इकाई में भर्ती महिला से दुष्कर्म करने का मामला (case of rape) सामने आया है। महिला के ऑपरेशन के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। चार जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को दुष्कर्म (rape) की जानकारी दी। पीड़िता के पति का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है।

पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज (ESIC Medical College) के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 वर्षीय महिला से नर्सिंग स्टाफ ने चार जून की रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया एवं उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह पीड़िता के पति ने घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ प्रशासन को दी।

उधर, सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुट गया और मामले को रफा दफा करने में लगा रहा, लेकिन पीड़िता ने मामले की सूचना अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) सिटी को दी। एडीएम ने इस मामले में एमआइए थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया एवं 164 के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।


पीड़िता के पति ने बताया कि चार जून को उसकी पत्नी को भर्ती कराया गया था। उसका ऑपरेशन होना था। चार जून को ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में भेजा गया था। आईसीयू में रात के समय अस्पताल के कर्मचारी ने उससे दुष्कर्म किया। उसने बताया कि आरोपी ने माफी भी मांगी। अस्पताल प्रशासन इस घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ असीम दास (Dr Asim Das) ने बताया कि आज दोपहर में मामले की जानकारी मिलते ही घटना की जांच के लिए एक टीम बनायी गयी है जो शनिवार तक अपनी रिपोर्ट देगी। इस मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी सीसीटीवी फुटेज को फ्रीज करने के निर्देश दिये गये हैं। जो भी जांच एजेंसी हैं हम उसमें पूरा सहयोग करेंगे और जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups