Case of making fake portal: सीईटी का फर्जी पोर्टल बनाने का मामला,महिला समेत पांच गिरफ्तार!

Fri, Jun 06 , 2025, 06:23 PM

Source : Uni India

फतेहाबाद। हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) के रजिस्ट्रेशन का फर्जी पोर्टल (fake portal) बनाने के आरोप में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंचकुला पुलिस ने ये गिरफ्तारियां की हैं। इनमें तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और दो आरोपी कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के निवासी हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।

शुक्रवार को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि चार जून को फर्जी पोर्टल बनाने की सूचना मिली थी, जिस पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर जो ओआर कोड था, वह बंद कर दिया गया है। साथ ही उस बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है, जिसमें पैसा जा रहा था और अब कोई उसमें से पैसे नहीं निकलवा पायेगा।

पुलिस उपाधीक्षक सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। ठगों ने 29 मई को सीईटी का फर्जी पोर्टल बनाया था। पोर्टल पर छात्रों से कुछ जरूरी जानकारी लेकर फीस जमा करवाई और रजिस्ट्रेशन दिखा दिया। इन्होंने 77 लोगों से 22 हजार रुपये ठगे। चौदह लाख के फर्जीवाड़े वाली बात गलत है। अक्सर ऐसे पोर्टल गलत जानकारी देते हैं कि इतने लाख लोग यहां विजिट कर चुके हैं, ताकि गूगल सर्चिंग में आ जायें। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने पहली बार इस तरह की ठगी की है या ये लोग किसी गैंग के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups