नियाज खान ने जीव, पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण का अनुरोध किया

Fri, Jun 06 , 2025, 04:13 PM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियाज खान (Niaz Khan) ने ईद-उल-अजहा पर्व के ठीक पहले जीव, पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण का अनुरोध किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारी एवं लेखक खान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, “पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है।” गुरुवार को उन्होंने इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट किया है, “यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।”

इस बीच खान ने शुक्रवार को अंग्रेजी भाषा में फिर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “हमारे पास दो विकल्प हैं- या तो भौतिकवादी विकास का आनंद लो या फिर न्यूनतम विकास के जरिए इस पृथ्वी को बचाइए।” उन्होंने कहा कि विकास, प्रकृति और पर्यावरण को समाप्त करता है। प्रकृति की गोद में सादा जीवन ही हमको बचा सकता है। इसलिए प्रकृति प्रेमी बनो। खान लगभग आधा दर्जन पुस्तकें लिख चुके हैं और वे अनेक अवसरों पर ऐसे बयान दे देते हैं, जो मीडिया में छा जाते हैं। उनसे आज दूरभाष पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन चर्चा नहीं हो सकी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups