Jammu and Kashmir: कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल का सपना पूरा: एम वेंकैया

Fri, Jun 06 , 2025, 04:07 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत रेलगाड़ी (Vande Bharat trains) शुरू करने से कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क सपना पूरा हो गया है। नायडू ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक स्वागत योग्य घटनाक्रम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने  माता वैष्णो देवी कटरा (Mata Vaishno Devi Katra) और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू की हैं, जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में सतही संपर्क सुनिश्चित करती हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और लाखों देशवासियों के लिए यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क के बचपन के सपने के पूरा होने का प्रतीक है।”पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व के सबसे ऊंचे सेतु के रूप में चिनाब रेल पुल वास्तुकला की शानदार कृति है। इसपर रेलगाड़ी आसानी से चलेगी। 

इसके अलावा भव्य अंजी खेड़ पुल इस कठिन इलाके में राष्ट्र का पहला ‘केबल-स्टेड’ रेल पुल है। उन्होंने कहा कि यह पिछले 11 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार के अथक प्रयासों का एक और उदाहरण है।प्रधानमंत्री ने आज जम्मू-कश्मीर श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू की हैं जिनसे कश्मीर घाटी देश के शेष हिस्सों से रेल मार्ग से जुड़ गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups