Covid19 Cases Updates : देशभर में एक बार फिर कोरोना (Corona) का कहर देखने को मिल रहा है। फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को देशभर में 4 हजार 302 एक्टिव मरीज थे। अब आज यह संख्या बढ़कर 4 हजार 866 हो गई है। साथ ही पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन सुकून देने वाली बात यह है कि कई मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं। फिलहाल देशभर में ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 3,955 हो गई है।
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 105 नए मरीज मिले हैं। जिससे कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। दिल्ली में कोरोना से दो मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें एक 5 महीने का बच्चा भी शामिल है। जबकि एक 87 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना से 7 मरीजों की मौत हुई है। इसमें दिल्ली में 2, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 3 मरीज शामिल हैं।
महाराष्ट्र में तीन मौतें
देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कर्नाटक में कोरोना से 2 मौतें हुई हैं। इसमें 65 वर्षीय और 42 वर्षीय दो पुरुषों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में भी कोरोना से तीन मौतें हुई हैं। इसमें 2 पुरुष और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं।
किस राज्य में कितने मरीज? राज्य मरीज संख्या
आंध्र प्रदेश 50
असम 8
बिहार 31
चंडीगढ़ 2
छत्तीसगढ़ 19
दिल्ली 562
गोवा 8
गुजरात 508
हरियाणा 63
हिमाचल प्रदेश 1
जम्मू-कश्मीर 5
झारखंड 8
कर्नाटक 436
केरल 1487
उत्तर प्रदेश 198
पश्चिम बंगाल 538
नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील
देश में कोरोना की वापसी के बाद प्रशासन नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है। एक बार फिर सभी को मास्क पहनने और सुरक्षित सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कोविड के कारण देश में बनी पिछली स्थिति को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जरूरी मेडिकल उपकरण और सप्लाई की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 05 , 2025, 07:06 PM