जयपुर: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री एवं जयपुर जिले के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल (Jogaram Patel) ने कहा है कि राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने और जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है, इसी उद्देश्य से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान(Vande Ganga Jal Sanrakshan-Jan Abhiyan) चलाने का ऐतिहासिक एवं भागीरथी फैसला लिया है। पटेल ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि इस अभियान को समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमारी परम्परा और संस्कृति से जोड़ते हुए वंदे गंगा कलश यात्रा और जलाशयों पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान के तहत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी। पटेल ने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
इससे व्यापक जन को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समस्त जल स्रोतों की आवश्यक मरम्मत करवाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जल स्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हो। इस अवसर पर पटेल एवं जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के पोस्टर, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण मार्गदर्शिका- 2025, महत्वपूर्ण योजनाएं-2025 एवं जयपुर सतत विकास लक्ष्य सूचकांक - 2025 का विमोचन भी किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 05 , 2025, 07:49 AM