Ek Ped Maa Ke Naam: एक पेड़ माँ के नाम अभियान कर शुभारंभ करेंगे यादव!

Wed, Jun 04 , 2025, 08:04 PM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को यहां कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागृह (International Auditorium) में इस वर्ष के “एक पेड़ माँ के नाम’' (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान का शुभारंभ करेंगे। डॉ. यादव एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन पोर्टल लांच करेंगे। साथ ही पीएचडी छात्रवृत्ति एवं मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस “प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन’’ विषय पर आधारित होगा। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार विशेष अतिथि रहेंगे।

मुख्यमंत्री राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रदेश के वेटलैण्ड एटलस का विमोचन करेंगे, साथ ही इकाइयों और संस्थानों को “मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण’’ पुरस्कार का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पर्यावरण नवनीत मोहन कोठारी, एप्को के कार्यपालिक संचालक श्रीमन शुक्ला, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अच्युतानंद मिश्रा, पर्यावरणविद्, इकाइयों, संस्थानों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups