गंगटोक: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण राज्य प्रशासन ‘अत्यधिक सतर्क’ हो गया है। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सिंगताम क्षेत्र का दौरा किया और इंद्रेनी पुल का स्थल पर संक्षिप्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने सिंगताम नगर पंचायत, संबंधित विभागों के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
माथुर ने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए प्रशासन को निर्देश दिए कि वे लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। इस दौरान राज्यपाल के साथ आयुक्त सह सचिव जितेंद्र सिंह राजे सहित राजभवन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस बीच राजधानी गंगटोक के पास एक निर्माणाधीन सड़क पर सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रानीपूल से बर्टुक तक निर्माणाधीन दो-लेन गंगटोक बाईपास के रॉटे, रमटेक के पास एक पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान संतोष गिरी (45) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष गिरी घटना के समय रास्ते से गुजर रहे थे कि तभी अचानक एक विशाल पेड़ भरभराकर गिर पड़ा और उनके ऊपर आ गिरा। इस भयावह दृश्य के दौरान मौके पर मौजूद उनके दो बच्चे रोते हुए देखे गए, जिससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि घटना के समय वह अपने बच्चों के साथ थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 04 , 2025, 09:12 AM