जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने आतंकियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। साथ ही कई पाकिस्तानी एयरबेस भी तबाह कर दिए थे। इसके चलते ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था।
भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब इसी आधार पर एक पार्क बनाने की घोषणा की गई है। इस पार्क का नाम सिंदूर वन होगा। यह पार्क गुजरात के कच्छ जिले में बनाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसी जगह पर एक जनसभा को संबोधित किया था। यह पार्क उसी जगह बनाया जाएगा।
आठ हेक्टेयर में बनेगा पार्क
यह पार्क गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान सीमा के पास बनाया जाएगा। पार्क के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य वन संरक्षक संदीप कुमार ने बताया कि यह पार्क आठ हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा। पार्क का नाम 'सिंदूर वन' रखा जाएगा। पार्क में भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित विभिन्न खंड होंगे, जिनमें सेना, नौसेना, वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) शामिल हैं। पार्क के लिए भुज शहर के पास मिर्जापुर गांव को चुना गया है। यह पार्क सशस्त्र बलों को समर्पित होगा।
संदीप कुमार ने इस पार्क के बारे में बताते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित इस पार्क में हम 40 से 45 प्रजातियों के लगभग 80,000 पेड़ लगाएंगे। हम इस पार्क में अपने सशस्त्र बलों की वीरता को प्रदर्शित करेंगे। उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण वाला यह पार्क पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा।
भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस ऑपरेशन में सेना ने 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान और कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। इसमें कई कुख्यात आतंकवादी मारे गए। इसके कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से कई हमले किए गए, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 03 , 2025, 09:22 PM