अमृतसर। पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो लक्ष्मीकांता चावला (Prof. Laxmikanta Chawla) ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार “युद्ध नशों के विरुद्ध” के नाम से धड़ाधड़ लोगों को गिरफ्तार करती जा रही है और स्थान की कमी के बावजूद बहुत बड़ी संख्या में कैदियों को जेलों में ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा हैं। प्रो चावला ने कहा कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस ‘युद्ध’ में 13 हजार से ज्यादा मादक पदार्थ (*****) बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ नशे का सेवन करने वाले भी गिरफ्तार किये गये होंगे। कुछ जो इनके दलाल हैं, वे भी पकड़े गये होंगे। कुल मिलाकर एक महीने में 15 हजार से ज्यादा आरोपी पकड़े गये हैं। इसके अतिरिक्त भी पंजाब में जो अपराध हो रहे हैं, उसके दोषी भी पकड़े गये होंगे। आखिर तो उन्हें उन्हीं जेलों में रखना है, जिसके लिए बार-बार यह दुहाई दी जाती है कि जेलों में स्थान कम है और बहुत बड़ी संख्या में कैदी जेलों में ठूंस-ठूंस कर भरे हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार बताये कि इन आरोपियों को जेल में रखने के लिए क्या कोई अलग प्रबंध किया गया या उसी तरह एक के स्थान पर दो दो कैदी रखे जा रहे हैं, वैसे ही जैसे सुखबीर बादल के समय हुआ था। उस समय भी कुछ अधिकारियों ने विश्वास में लेकर उन्हें बताया था कि उन्हें लक्ष्य दिये गये हैं कि कितने नशेड़ी या नशा बेचने वाले पकड़ने हैं। अब भी नाकों पर पुलिस कर्मियों को लक्ष्य ही दिये हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 02 , 2025, 06:36 PM