शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों के दौरान हुए दुखद हादसों (tragic accidents) में मंडी और कुल्लू जिलों में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu) ने इन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले परिवार के प्रति दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। मंडी जिले के पधर क्षेत्र में कमांद के पास रविवार सुबह सड़क दुर्घटना (road accident) में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार मजदूरों को ले जा रही एक महिंद्रा वाहन खाई में गिर गयी थी। यह दुर्घटना कमांद पुलिस थाना के अंतर्गत मंडी-पराशर मार्ग पर हुई। जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले जाया गया। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में एक अलग घटना में सुमारोपा में पेड़ गिरने से मां और बेटी की मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान अविनाश कौर और निशु वर्मा के रूप में हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के बाद शवों को लुधियाना भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोनों दुर्घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घटनाओं को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की, जबकि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 02 , 2025, 12:57 PM