Attacks on Hindu families: हिंदू परिवारों पर हमले की एनआईए जांच हो: बिष्ट!

Sun, Jun 01 , 2025, 08:06 PM

Source : Uni India

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी उपनगर के टुंबाजोटे (Balasan area) में शनिवार को हुए एक हमले ने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रवक्ता व सांसद राजू बिष्ट ने आरोप लगाया कि संदिग्ध कट्टरपंथी इस्लामी संगठन से जुड़े 100 से अधिक लोगों ने सुनियोजित रूप से हिंदू परिवारों को निशाना बनाकर उनके घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और युवकों पर भी हमला किया गया — कुछ युवकों का गला रेतने का प्रयास भी किया गया।

 बिष्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने हमलों का प्रतिरोध किया, उन्हीं हिंदू युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि हमलावर अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने इसे न्याय और प्रशासनिक प्रणाली की घोर विफलता बताया। चिकन नेक क्षेत्र (Chicken Neck' area) में बढ़ रहे रोहिंग्या और कट्टरपंथ सांसद ने यह भी कहा कि भारत के संवेदनशील ‘चिकन नेक’ क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही अवैध रोहिंग्या बस्तियों को लेकर जनता में पहले से ही चिंता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर इन गतिविधियों के प्रति जानबूझकर आंखें मूंदने का आरोप लगाया।

श्री बिष्ट ने कहा कि बालासन क्षेत्र अब नशे, मानव तस्करी, और जाली मुद्रा के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। आम जनता और स्थानीय पुलिस दोनों को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इस सबके पीछे राजनीतिक संरक्षण की आशंका जताई। उन्होंने एनआईए जांच की मांग और 24 घंटे की चेतावनी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से टुंबाजोटे में हुए इस हमले की एनआईए से तत्काल जांच कराने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं करता, तो जनाक्रोश फूट सकता है और उसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups