Corona Update : देश में दो दिन में कोरोना से 21 मौतें; सक्रिय मरीजों की संख्या 3783, वैक्सीन की तीन खुराक लेने वाले 63 वर्षीय मरीज की मौत

Sun, Jun 01 , 2025, 02:34 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Maharashtra Corona Update : देश में कोरोना वायरस (corona virus) के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 3783 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1400 मरीज हैं। महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 48 घंटे में 1000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से 21 लोगों की मौत पिछले 2 दिन में हुई है। शनिवार को बेंगलुरु में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज दी गई थी। दिल्ली में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुई हैं। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को पब्लिक एडवाइजरी जारी की। इसमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। लोगों को बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत जांच कराने को कहा गया है।

मिजोरम में 7 महीने बाद मिला पहला कोविड मरीज

मिजोरम (mizoram) में आखिरी कोविड मरीज अक्टूबर 2024 में मिला था, उस दौरान राज्य में 73 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज आइजोल के पास फाल्कन में ज़ोरम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ZMCH) में किया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से न घबराने की अपील की है। IDSP ने लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, नियमित रूप से हाथ धोने, हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र में 9 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट
शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में 68 नए कोविड केस मिले। जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में कुल 749 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 9592 कोविड-19 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में दो कोविड केस मिले। दोनों मरीज केरल के हैं और श्रीनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज में पढ़ रहे हैं।

भारत में कोविड के 4 नए वेरिएंट पाए गए
भारत के कई राज्यों में कोविड (Covid) के मामलों में वृद्धि के बीच, देश में चार नए वेरिएंट का पता चला है। आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल (Director Dr. Rajiv Bahl) ने कहा कि दक्षिण और पश्चिम भारत से अनुक्रमित वेरिएंट एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 श्रृंखला से हैं। नए वेरिएंट की जांच के लिए अन्य जगहों से नमूने लिए जा रहे हैं और उनका अनुक्रम किया जा रहा है। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं और लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस सावधान रहना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups