सिंगरौली: मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने आज कहा कि सिंगरौली जिला 400 करोड़ से अधिक का राजस्व प्रदान करता है, इससे सिंगरौली जिले का तो विकास हो ही रहा है। वही, मध्यप्रदेश के भी विकास में सिंगरौली का महत्वपूर्ण योगदान है। सिंगरौली ने विद्युत उत्पादन से विश्व में एक नई पहचान बनाई है।
तोमर ने यह बात सिंगरौली महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। 17 वें सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 मई से 27 मई के बीच राज माता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न आयोजित किया जा रहा है। सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिवस आयोजित समारोह में तोमर मुख्य अतिथि के रूम में शामिल हुये। समारोह में श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सांसद राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक सिवाल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह की गरिमामय उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम में उपस्थित सिंगरौली वासियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिंगरौली जिला विकास के क्षेत्र में तीव्र गति से अग्रसर है। जिले से मिलने वाले राजस्व का प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि 2003 में वह भी समय था जब सिंगरौली मैं बिजली कहीं देखने को नहीं मिलती थी और आज वह समय आ गया कि विद्युत उत्पादन में विश्व में सिंगरौली एक अलग पहचान बनी है। सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 मई से 27 मई तक हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश की एक नई पहचान बनी है। वही, डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत एक सशक्त देश है। देश की सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन कर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आए तोमर ने संत निरंकारी आश्रम ढोटी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 लाख की लागत से कराए गये पेबल ब्लाक कार्य का विधिवत पूजा अर्चन के साथ लोकार्पण किया गया।
तत्पश्चात संत निरंकारी आश्रम परिसर में विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा आम जनो को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के लिए मौलश्री का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में तोमर ने कहा कि दीन मनुष्यों की सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संसार में जितने कार्य पुण्य के या भले माने जाते हैं, सेवा या परोपकार का दर्जा उनमें सब में ऊँचा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में तो जो लोग देश के आध्यात्मिक गुरु होते थे उनका ही यह कर्तव्य माना जाता था कि वे अपना सारा समय यज्ञ, अनुष्ठान, अध्ययन, शिक्षण, परामर्श आदि में लगाएं जिससे कि सम्पूर्ण जाति का कल्याण हो। इसलिए हम आज यह सकल्प ले कि दीन मनुष्यों की सेवा कर ईश्वर की राह में सरणागत हो जायें।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 27 , 2025, 08:33 AM