जयपुर: राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में रविवार को राजधानी जयपुर में युवाओं ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 को रद्द करने एवं राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) के पुनर्गठन की मांग को लेकर आक्रोश महारैली निकाली।
इस अवसर पर बेनीवाल ने कहा कि उनके साथ किसान, बेरोजगार, शिक्षक एवं छात्र खड़ा है जो अपने हक के लिए चुप नहीं बैठेगा। सरकार ने सुनवाई नहीं की तो आंदोलन पूरे राज्य में फैलाया जाएगा और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग को लेकर राज्यपाल से भी जल्द मिला जायेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सोमवार को उच्च न्यायालय में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती पर खामोश रहकर सरकार इसमें लिप्त मंत्रियों और अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने पेपरलीक पर कांग्रेस और भाजपा दोनों में समानता का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक तो पेपरलीक होते थे लेकिन अब ओएमआर ही बदलने की तकनीक अपना ली है। उन्होंने कहा कि आरपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, इसको भंग कर पुनर्गठन किया जाना चाहिए। इसमें सदस्य के रूप में योग्य और ईमानदार अधिकारी शामिल किए जाने चाहिए।
उन्होंने सेना में अग्निवीर भर्ती करने की योजना पर विरोध दोहराया। महारैली के आखिरी में जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ और संभागीय आयुक्त पूनम ने बेनीवाल से वार्ता के बाद उन्होंने महारैली में शामिल लोगों को भरोसा दिलाया कि युवाओं के मुद्दों को सरकार गंभीरता से ले रही है। महारैली में उठी सभी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 26 , 2025, 07:44 AM