रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में शुक्रवार को सुरक्षाबलों (Security Forces) के समक्ष कुल 87 लाख 50 हजार रुपये के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों (24 hardcore naxalites) ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इनमें से 20 नक्सलियों (20 Naxalites) पर 50,000 से लेकर 10 लाख रुपए तक के इनाम घोषित थे।
सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक (Red Terror) का समूल नाश निश्चित है। यह आत्मसमर्पण उसी निर्णायक यात्रा की एक कड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नक्सली (Naxalite) भी समझ चुके हैं कि हिंसा का रास्ता अंतहीन विनाश की ओर ले जाता है। अब नक्सली उग्रवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। हम इन आत्मसमर्पित साथियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 24 , 2025, 10:34 AM