Chhattisgarh lightning: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से किसान दम्पति की मौत!

Tue, May 20 , 2025, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने (Chhattisgarh lightning) से एक किसान दम्पति की मौत हो गई है। घटना जिले के सिंगापुर गांव की है जहां किसान दंपत्ति प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए सोमवार रात दोनों खेत में तिरपाल लगाने गए थे। इस दौरान बिजली गिर गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।
 
आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन गणेश पटेल (40) और मीरा पटेल (36) की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में शोक है। गणेश ने अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। अचानक मौसम बदला। आंधी और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। 

बेमौसम हो रही बारिश से प्याज की फसल खराब हो सकती थी। इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ फसल बचाने पहुंचा था। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups