नयी दिल्ली। चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौरी शंकर मंदिर (Gauri Shankar Temple) चांदनी चौक से फतेहपुरी तक तिरंगा यात्रा निकाली और भारतीय सैन्य बल के पराक्रम की प्रशंसा की।
इस यात्रा में श्री खंडेलवाल के साथ जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्षद विकेश सेठी, श्री मनोज जिंदल और श्री कमल बागड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल भाटिया और श्री अरविंद गर्ग, पूर्व प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी और पूर्व महापौर सरदार अवतार सिंह भी शामिल हुए।
इस मौके पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना द्वारा उठाये गए कदम सराहनीय है। भारतीय सेना ने जिस पराक्रम के साथ पाकिस्तान को जवाब दिया, वह उन आतंकवादियों के लिए कि एक संदेश है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है, घर में घुसकर जवाबी कार्रवाई करने का जज्बा रखता है। देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जो बताता है कि देश आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर भारतीय सेना के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं को खुली कार्रवाई करने की छूट देकर प्रधानमंत्री ने बता दिया कि अब आतंक को और सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरीके से आतंकवादियों ने मासूम भारतीयों की हत्या की थी, वह बेहद ही शर्मनाक है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 19 , 2025, 09:30 PM