नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devendra Yadav) ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों के संबंध में दिये गये बयान को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर निशाना साधते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के विकास के मुद्दे पर वह गलत बयानबाजी कर रही हैं।
श्री यादव ने यह बात मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही जिसमें उन्होंने कहा था कि 27 वर्षों में प्रदेश की पिछली सरकारों ने दिल्ली की स्थिति को बदतर बना दिया। उन्होंने मीडियाकर्मियों से सोमवार को यहां कहा कि उनका यह बयान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं के उन बयानों की हूबहू कॉपी है जिसमें वे कहते हैं कि 70 वर्षों में देश में विकास का कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन में हुए विकास को दरकिनार करके श्रीमती गुप्ता द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना है और उनकी काम न करने की नियत को दर्शाता है।
श्री यादव ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले 11-12 वर्षों में दिल्ली की स्थिति बदतर हुयी है, इसे झुठलाया नहीं जा सकता। दिल्ली बेरोजगारी और महंगाई का दंश को झेल रही है, जिसके लिए आप के साथ भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार है क्योंकि 2014 से केन्द्र में भाजपा का शासन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 1998-2013 के दौरान कांग्रेस शासन में बने अस्पताल, विद्यालय, कॉलेज, सड़कें, पुल, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में बदलाव, सीएनजी बसें, 24 घंटे बिजली, हर घर को पानी, विश्व स्तरीय शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था, अनाधिकृत कॉलोनियों में सविधाएं और दिल्ली की लाईफ लाईन मेट्रो का विस्तार का काम दिखाई नहीं देता है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को छोड़कर किस योजना या वादे को दिल्ली सरकार ने 100 दिनों में पूरा किया है।” उन्होंने कहा कि श्रीमती गुप्ता कहती हैं कि हम दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्या अपनी जिम्मेदारी, जवाबदेही और चुनावी वादों से भागना ही भाजपा की प्रतिबद्धता है। धार्मिक, सामाजिक, धन्यवाद कार्यक्रमों में अपना स्वागत और वाह वाही लूटना ही मुख्यमंत्री की दैनिक चर्या बन चुकी है, उन्हें दिल्ली के विकास और लोगों के कल्याण से कोई सरोकार नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 19 , 2025, 07:33 PM