भाजपा सशस्त्र बलों की उपलब्धियों को चुराने की कोशिश कर रही: वड़िंग

Mon, May 19 , 2025, 06:26 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर सशस्त्र बलों की उपलब्धियों का श्रेय चुराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पाकिस्तान को उसके क्षेत्र में आतंकवादी शिविरों पर हमलों (Attacks on terror camps) के बारे में “आधिकारिक रूप से” पहले से चेतावनी देने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया। राजा वड़िंग ने कहा, “ जैसा कि जयशंकर ने खुलासा किया है, भारत सरकार ने हमलों के बारे में पाकिस्तान को पहले से चेतावनी दी थी, इसलिए दो खतरनाक आतंकवादी हाफिज सईद और मसूद अजहर सुरक्षित बच निकले। ”

उन्होंने कहा कि रक्षा बलों द्वारा लक्ष्य पर निशाना साधने और उनके मुख्यालयों को निशाना बनाने के बावजूद सईद और अजहर दोनों बच निकले। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि जैसे ही आतंकवादियों को सूचना मिली कि उनके शिविरों को निशाना बनाया जाएगा, वे सुरक्षित बच निकले। राजा वडिंग ने कहा, “ हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता, साहस, बहादुरी और कार्यकुशलता को सलाम करते हैं, जिन्होंने इतनी सटीकता से लक्ष्यों को भेदा। ”

उन्होंने कहा कि अगर आतंकवादियों को पहले से चेतावनी नहीं दी गई होती, तो वे मारे गये होते और इससे आतंक की कमर टूट गई होती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से यह शर्मनाक है कि वह भाजपा सरकार के बजाय हमारे सशस्त्र बलों द्वारा वास्तव में किए गए और हासिल की गई उपलब्धियों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups