भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने संत श्री रामभद्राचार्य स्वामी (Saint Shri Rambhadracharya Swami) को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका अभिनंदन किया है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ''आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी (President Mrs. Draupadi Murmu ji) द्वारा भारतीय संत परंपरा को गौरवान्वित करने वाले संस्कृत के प्रकांड विद्वान, श्रद्धेय संत पद्मविभूषित जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज को साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए सर्वोच्च भारतीय साहित्य सम्मान 'ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023(Gyanpeeth Award-2023)' से सम्मानित होने पर आपका अभिनन्दन करता हूँ।''
उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित होने पर भी स्वामी रामभद्राचार्य ने अंतर्मन के आलोक से वेदों, उपनिषदों एवं रामकथा की जो गूढ़ व्याख्या की है, वह भारतवर्ष ही नहीं, संपूर्ण वैश्विक साहित्य जगत के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक धरोहर है। संस्कृत साधना एवं सनातन सेवा में उनके तपस्वी जीवन में यह उपलब्धि भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 17 , 2025, 02:11 PM