नयी दिल्ली। युवा कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बिहार में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध (protest) में शुक्रवार को यहां नीतीश सरकार (Nitish government) के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि बिहार में तानाशाही सरकार चल रही है।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां संगठन के कार्यालय पांच रायसीना रोड के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए जंतर-मंतर की तरफ जा रहे थे, लेकिन बैरिकेडिंग तथा भारी पुलिस बल की तैनाती ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढने दिया।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा (Akshay Lakra) ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता दल यूनाइटेड-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं इसके मद्देनजर श्री गांधी राज्य सरकार की खोखली शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर गुरुवार को 'शिक्षा न्याय संवाद' करने दरभंगा गये थे लेकिन बिहार सरकार ने उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोकने का पूरा प्रयास कर अपनी तानाशाही का परिचय दिया।
इस बीच युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बिहार सरकार ने श्री गांधी को छात्रों के साथ संवाद करने से रोकने और फिर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को गलत बताया और कहा कि तानाशाही का जवाब बिहार सरकार को जनता देगी। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार या नीतीश सरकार सोचती हैं कि श्री गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कर उनको रोका जा सकता है तो यह उनका भ्रम है। देश में सामाजिक न्याय आकर रहेगा क्योंकि श्री गांधी इस आंदोलन के 'न्याय योद्धा' हैं।
गौरतलब है कि श्री गांधी के विरूद्ध बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में गुरुवार को दो प्राथमिकी दर्ज की गयी। एक में बीएनएस 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने और दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के मामले में दर्ज कराई गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 16 , 2025, 07:53 PM