नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1875: वेनेजुएला और कोलंबिया में विनाशकारी भूकंप के कारण 16000 लोगों की मौत हुयी।
1911: कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।
1920: फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।
1929: फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हुयी।
1943: वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
1960: भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1974: इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।
1975: सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।
1996: अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2004: टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।
2006: हॉलिवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
2006: न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने।
2007: निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत।
2008: उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज किया।
2013: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।
2014: भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
2014: भाजपा ने आम चुनावों में जीत दर्ज की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 543 में से 336 सीटें मिलीं। पहली बार भाजपा ने अपने दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल किया।
2017: भारत के हरियाणा की एक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 साल की बच्ची को गर्भपात की इजाजत दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 16 , 2025, 08:44 AM