रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने आज यूपीएससी के अध्यक्ष पद की शपथ ली! वरिष्ठ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने शपथ दिलाई

Thu, May 15 , 2025, 04:18 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार (Defense Dr Ajay Kumar) ने आज संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी (Union Public Service Commission-UPSC) के अध्यक्ष पद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (Lieutenant General Raj Shukla) ने उन्हें शपथ दिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद डॉ. अजय कुमार ने अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में एमएस और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। उन्हें 2019 में एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि भी प्रदान की गई थी।

डॉ. कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा-आईएएस के 1985 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। तीन दशक से अधिक के अपने करियर के दौरान उन्होंने केरल सरकार के साथ-साथ केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। केरल में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रबंध निदेशक तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पद पर काम किया जबकि केंद्र सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी निदेशक, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव, रक्षा उत्पादन सचिव जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। डॉ. कुमार ने अंतिम कार्यकाल के रूप में रक्षा मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्य किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups