त्रिपुरा की सीमा से अवैध बंगलादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

Thu, May 15 , 2025, 03:28 PM

Source : Uni India

अगरतला। कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद अवैध प्रवासियों (illegal immigrants) के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में लिये गये अवैध बंगलादेशी नागरिकों (illegal Bangladeshi citizens) को त्रिपुरा सीमा के जरिए वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले तीन दिनों में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के विशेष विमान से अवैध बंगलादेशी नागरिकों को विभिन्न राज्यों से त्रिपुरा लाया गया और चरणबद्ध तरीके से वापस भेजा गया। इस सप्ताह के अंत तक प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। 

अधिकारियों ने कहा, “विदेश मंत्रालय ने बंगलादेश के विदेश मंत्रालय के साथ इस मामले को उठाया है और अवैध बंगलादेशी नागरिकों को वापस लेने को कहा है। बंगलादेश ने भी उनकी स्थिति के सत्यापन के बाद अपने नागरिकों को वापस बुलाने पर सहमति जताई है।” अब तक, बंगलादेश से 480 से अधिक अवैध प्रवासियों को त्रिपुरा वापस लाया गया है और बुधवार को एक विशेष उड़ान से 148 बंगलादेशी नागरिकों को अगरतला ले जाया गया। इससे पहले, 300 से अधिक बंगलादेशी को वापस लाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पिछले साल अगस्त के बाद बड़ी संख्या में बंगलादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था, जो अवैध रूप से त्रिपुरा में घुस आये थे और रोजगार की तलाश में विभिन्न राज्यों की यात्रा करने की योजना बना रहे थे। हाल ही में, त्रिपुरा सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी टिपराहा स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन (टीआईपीआरए) मोथा के विधायक रंजीत देवबर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर त्रिपुरा में अवैध रूप से रह रहे बंगलादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups