Bholanath Shaw: भोलानाथ शॉ का अपने बेटे के लिए दर्दनाक इंतजार खुशी में खत्म हुआ!

Thu, May 15 , 2025, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रिश्रा: करीब 23 दिनों के दर्दनाक इंतजार के बाद भोलानाथ शॉ अब राहत महसूस कर रहे हैं और अपने बेटे सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) जवान पूर्णम कुमार शॉ के बारे में सुनकर गर्व से भर गए हैं, जिसे बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने रिहा कर दिया। पूर्णम कुमार को 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उस समय हिरासत में लिया था, जब वह अनजाने में पंजाब में सीमा पार कर गया था। भोलानाथ ने कहा कि अगर उनका बेटा देश और उसके लोगों को दुश्मनों से बचाता है, तो वह उसे भारत माता की वेदी पर बलिदान करने से नहीं डरेंगे। उनका कहना है कि वह उसे फिर से पंजाब के फिरोजपुर में उसकी वर्तमान पोस्टिंग पर भेजने के लिए तैयार हैं।

भोलानाथ ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए गहरी चिंता के लिए देशवासियों, अपने पड़ोसियों, राजनेताओं और साथ ही भारतीय नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने पहलगाम हत्याकांड के एक दिन बाद पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा अपने बेटे को ले जाने के बाद से उसे वापस घर लाने के लिए सरकार के ईमानदार प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीतिक दलों के नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों के फोन आए, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका बेटा वापस आ जाएगा। आज पूर्णम को अटारी सीमा पर रिहा कर दिये जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई देने के लिए लगातार लोगों का तांता लगा रहा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मुझे सबसे पहले सुबह 8-30 बजे बीएसएफ मुख्यालय से फोन आया कि मेरा बेटा जल्द ही वापस आ जाएगा।”

भोलानाथ ने कहा, “मैं देश के सभी सैनिकों से अपील करता हूं कि वे देश की रक्षा के लिए तैयार रहें और मेरे बेटे को भी सीमा चौकी पर ले जाएं और तब तक लड़ें जब तक दुश्मन और आतंकवादियों का सफाया न हो जाए।” बीएसएफ जवान की वृद्ध मां और गर्भवती पत्नी रजनी ने भी भोलानाथ की बात दोहरायी और कहा कि उन्हें जवान की मां और पत्नी होने पर समान रूप से गर्व है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि उनके पति फिर से सीमा पर लौट जाएं, तो रजनी ने कहा कि यह फैसला उन्हें करना है। उन्होंने कहा “हमें फौजी के परिवार के सदस्य होने पर गर्व है और मेरे पति की नौकरी के लिए हर कोई हमारा सम्मान करता है।”

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups