मुंबई। रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में घायल लोगों का मुफ्त में इलाज कराने की घोषणा की है। अंबानी ने गुरुवार को जारी बयान में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमलों (terrorist attack) की निंदा करते हुए निर्दोष भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी और कहा कि रिलायंस फाउंडेशन का मुंबई स्थित सर एचएन अस्पताल इस हमले में घायल हुए लोगों का मुफ्त इलाज करेगा।
उन्होंने कहा, “पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले (Barbaric terrorist attack) में निर्दोष भारतीयों की मौत पर रिलायंस परिवार शोक व्यक्त करता है। पीड़ित परिवारों के प्रति हम हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम हमले में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुंबई स्थित हमारा रिलायंस फाउंडेशन सर एच एन अस्पताल सभी घायलों का मुफ्त इलाज करेगा।”
श्री अंबानी ने कहा, “आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका किसी भी तरह से, और किसी भी व्यक्ति द्वारा समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। आतंकवाद के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में हम माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ खड़े हैं।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 24 , 2025, 07:32 PM