Pahalgam attack: महाराष्ट्र सरकार पहलगाम हमले में मारे गये लोगों के परिवारों को देगी पांच लाख रुपये की सहायता!

Wed, Apr 23 , 2025, 10:04 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गये राज्य के लोगों के परिवारों के पांच-पांच रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्टि की कि हमले में महाराष्ट्र के छह लोग मारे गये। सभी छह मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “इस कायराना आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र के निर्दोष पर्यटकों की जान गई।” सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष विमान की व्यवस्था की है।

श्री फडणवीस ने कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर राज्य सरकार सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षित और सुचारु वापसी सुनिश्चित कर रही है। उनकी वापसी की यात्रा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups