Congress will organize: कांग्रेस 28 अप्रैल को जयपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली करेगी-डोटासरा

Mon, Apr 21 , 2025, 10:24 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस (Congress) प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देश में संविधान बचाओ अभियान के तहत 28 अप्रैल को राजधानी जयपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओं रैली का आयोजन किया जायेगा। डोटासरा ने सोमवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने एवं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं मण्डल एवं ब्लॉक तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

उन्होंने कहा कि आगामी तीन से दस मई तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां आयोजित होगी, उसके बाद 11 से 17 मई तक विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक न्याय और समानता के वादे के साथ भाजपा द्वारा विश्वासघात करने तथा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करने के मुद्दें को लेकर रैलियां आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य करते हुए घर-घर जाकर संविधान की रक्षा एवं भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के मुद्दे पर भाजपा को बेनकाब करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी बैठक और बेलगावी में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है क्योंकि देशभर में संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है तथा संघीय सिद्धान्तों का बार-बार अतिक्रमण कर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती आर्थिक असमानता पर सरकार की चुप्पी का विरोध किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मूल मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित हमले किए जा रहे है। 

उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति घोर अपमान की भावना से न्यायपालिका के विरूद्ध भी अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाने के लिए अपमानजनक बयान दिए जा रहे है जो तानाशाही का स्पष्ट उदाहरण है। डोटासरा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 24 अप्रैल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर अभियान की सफलता के लिए जिम्मेदारी पदाधिकारियों को प्रदान की जाएगाी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups