BJP Mayor: दिल्ली को मिलेगा भाजपा का महापौर, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: सचदेवा!

Mon, Apr 21 , 2025, 08:47 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी को जल्द ही भाजपा का महापौर मिलेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार मिलेगी तथा निगम की सेवाएं पुनः सुचारू रूप से प्रारम्भ होंगी।

श्री सचदेवा ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव ना लड़ने की आम आदमी पार्टी (AAP) की घोषणा राजनीतिक त्याग नहीं, बल्कि निश्चित हार की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि ‘आप” नेताओं सौरभ भारद्वाज तथा पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करके भाजपा पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त करके सत्ता पाने का आरोप लगाना ना सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि ‘आप’ नेतृत्व द्वारा अपनी राजनीतिक तथा प्रशासनिक गलतियों का परिणाम भाजपा पर थोपने जैसा है।


उन्होंने कहा कि 2022 में ‘आप’ के टिकट पर जीत कर आये अधिकांश निगम पार्षद जनता के प्रति अपनी जवाबदेही पूरी करना चाहते थे, लेकिन ‘आप’ नेताओं ने ढाई वर्ष तक नगर निगम का गठन ही नहीं होने दिया, जिसके चलते निगम के विकास, रखरखाव तथा प्रशासनिक कार्य ठप हो गये। जनता के प्रति जवाबदेही समझने वाले ‘आप’ पार्षदों ने अपने नेतृत्व द्वारा दिल्ली नगर निगम गठन को ठप करने से निराश होकर पार्टी छोड़ी है। सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में पहली बार सातों लोकसभा सांसदों के साथ केन्द्र, विधानसभा तथा नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आई है और ‘आप’ नेतृत्व इसी से नाराज़ है और हताश है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups