झुंझुनूं: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कहा है कि हमारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने सबसे पहले प्रदेश की जल समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाये हैं। शर्मा शेखावाटी अंचल की यात्रा के दूसरे दिन रविवार को झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा मोड़ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की पानी की समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले रामजलसेतु लिंक परियोजना का शुभारंभ किया गया और प्रधानमंत्री ने ही शेखावाटी की जल आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरियाणा और राजस्थान के मध्य यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा “कांग्रेस के लोग कहते थे कि यमुना का जल कैसे लाओगे। तो मैंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है। श्री मोदी के नेतृत्व में शेखावाटी के लिए यमुना का जल आएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में यमुना जल समझौता रद्द करने की बात लिखी। चुनाव में जिस मंच से वह घोषणापत्र सार्वजनिक किया गया, तो यहां के पूर्व मुख्यमंत्री उस घोषणापत्र को दिखाने में मंच साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के उस घोषणापत्र को सभी को देखना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा कांग्रेस का शासन रहा है लेकिन यहां के कांग्रेस नेताओं ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने के लिए कभी नहीं सोचा। यहां के कांग्रेस नेता देश एवं प्रदेश में मंत्री रहे लेकिन उन्होंने कभी भी जनता के लिए नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता श्री मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखती है और उनके नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहरी तंत्र की मजबूती, माही डैम से पेयजल सप्लाई, देवास परियोजना का विस्तार जैसे महत्वपूर्ण काम किए। जिससे आमजन एवं किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का काम हम करेंगे। मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के बगड़, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के चिड़ावा बाईपास, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिलानी बाईपास एवं पिलानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 21 , 2025, 08:18 AM