फलौदी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण का नंगा तांडव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दुर्भाग्य है कि उसने जिस तरह से आचरण और व्यवहार किया है, इसका प्रभाव वर्ष 2026 में आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा। शेखावत रविवार को यहां पत्रकार वार्ता में पश्चिम बंगाल की परिस्थिति पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि बंगाल में हर जुल्म का हिसाब होगा। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य का विषय है। दुर्भाग्य है कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee government) ने जिस तरह से आचरण और व्यवहार किया है, तुष्टीकरण का नंगा तांडव किया है, यह हमको आजादी के पहले के जिन्ना के डायरेक्ट एक्शन का स्मरण कराता है। उस समय बंगाल में हजारों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ था।
शेखावत ने कहा कि वह भरोसे के साथ में कह सकते हैं कि इसका प्रभाव वर्ष 2026 में आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा और तृणमूल कांग्रेस की आतताई सत्ता को बंगाल की जनता उखाड़ कर फेंक देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे हर जालिम का, जिसने जुल्म किया है, उसका पूरा हिसाब बराबर होगा। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर श्री शेखावत ने कहा कि यह कांग्रेस या इंदिरा गांधी की सरकार नहीं है कि जब चलते-चलते अनुच्छेद 356 को लागू किया जाता है। यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। लोकतंत्र में आस्था रखने वाली सरकार है। संविधान में आस्था रखने वाली सरकार है। यह नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार है, जो संविधान की पुस्तक को शीश नमन करके प्रणाम करती है, जिसमें लिखा गया है कि असाधारण स्थिति में अनुच्छेद 356 को इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जब ऐसी परिस्थिति आएगी तो निश्चित रूप से उस पर विचार किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 20 , 2025, 09:10 PM