Gandhisagar Sanctuary: कूनो के बाद अब गांधीसागर अभयारण्य में विचरण करेंगे चीते! कूनो से आज भेजे जायेंगे दो चीते

Sun, Apr 20 , 2025, 12:33 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल। देश में लगभग ढाई वर्ष पहले प्रारंभ किए गए चीतों को फिर से बसाने के प्रयासों के तहत अब कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) के दो चीतों को मध्यप्रदेश के गांधीसागर अभयारण्य (Gandhisagar Sanctuary) में आज छोड़ा जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने अपने एक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एशिया महाद्वीप में चीतों की पुन: स्थापना का सफल प्रयास सितंबर 2022 में देश के हृदयप्रदेश मध्यप्रदेश में किया था। यह हमारा सौभाग्य है कि पूरे एशिया में चीतों की पुन: स्थापना के लिए सबसे अनुकूल परिस्थितियां हमारे देश और विशेष रूप से मध्यप्रदेश में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्योपुर के कूनों में चीतों की पुन: स्थापना के बाद अब मंदसौर जिले के गांधीसागर अभयारण्य के खुले जंगल में दो चीतों छोड़े जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर वन्यप्रेमियों और प्रदेशवासियों के लिए बधाई दी है। कूनो में सितंबर 2022 में नामीबिया से लाकर कुछ चीते छोड़े गए थे। अब यहां पर चीतों की संख्या बढ़कर लगभग दाे दर्जन हो गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups