जयपुर: राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) को शनिवार को जन चेतना मंच द्वारा सुंदर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला (Sundar Singh Bhandari Memorial Lecture Series) और अभिनंदन समारोह (Abhinandan Ceremony by Jan Chetna Manch) में मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान को पाने वाले देवनानी तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले यह सम्मान सुंदर सिंह भंडारी और गुलाबचंद कटारिया को मिला था। देवनानी को यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय समाज सेवाओं, राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों और वैचारिक क्रांति के लिए दिया गया।
सुन्दर सिंह भंडारी के 105 वें जन्म दिवस पर जन चेतना मंच द्वारा ‘जागृत परिवार ही सशक्त राष्ट्र का आधार’ विषय पर आयोजित सुन्दर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला और अभिनंदन समारोह में देवनानी ने कहा कि उनका मेवाड़ से पुराना एवं गहरा संबंध रहा है। इस सम्मान को पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरा महाराणा प्रताप के शौर्य, पन्नाधाय के त्याग और मीरा की भक्ति के लिए जानी जाती है।
शिक्षा मंत्री के दायित्व के दौरान उन्हें अकबर महान के पाठ को हटाकर प्रताप महान के पाठ को जोड़ने का गौरवशाली कार्य करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि दिवंगत सुंदर सिंह भंडारी महान विचारक थे । उनका सादगीपूर्ण जीवन तपस्वी की भांति था। राज्यपाल होते हुए भी वह अपने कपड़े स्वयं धोते थे। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी श्री भंडारी के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 20 , 2025, 07:11 AM