नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MPs Nishikant Dubey) और दिनेश शर्मा(Dinesh Sharma) का न्यायपालिका एवं देश के मुख्य न्यायाधीश पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है।
नड्डा ने कहा कि “यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है।”
उन्होंने कहा कि “एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं। मैंने इन दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के लिए निर्देशित किया है।”
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि “देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सर्वोच्च न्यायलय जिम्मेदार है। शीर्ष अगालत अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सर्वोच्च न्यायलय जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभाएं बंद कर देनी चाहिए।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 20 , 2025, 07:16 AM