गरियाबंद 18 अप्रैल (वार्ता)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद जिले (Gariaband district) में गुरुवार को तूफान और बारिश (storm and rain) के बीच एक यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल हो गये। बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों का इलाज जारी है।
गरियाबंद जिले के उरमाल क्षेत्र में कल तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और सड़कों (Strong storm, torrential rain and roads) पर दौड़ती एक यात्री बस अचानक हवा में लहराई इसके बाद सड़क से उतरी और पलट गई।
ओडिशा (Odisha) के खरियार से झरिगांव (Khariar to Jharigaon) जा रही यह बस जब हादसे का शिकार हुई। तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब बस उरमाल के पास एक मोड़ पर मुड़ रही थी। तेज तूफान और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस पलटी खा गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 5 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें तुरंत उरमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 18 , 2025, 12:38 PM