महाराष्ट्र में लोगों को हिंदी भी सीखना ज़रूरी : फडणवीस

Thu, Apr 17 , 2025, 08:27 PM

Source : Uni India

मुंबई।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने नयी शिक्षा नीति का समर्थन करते हुए गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में सभी को मराठी आनी चाहिए साथ ही हिंदी भी सीखना जरूरी है। फडणवीस ने कहा, ''महाराष्ट्र में हर किसी को मराठी आनी चाहिए, इसी तरह हिंदी देश को जोड़ने का एक विकल्प है। इसलिए लोगों को हिंदी को भी संपर्क भाषा के रूप में सीखना चाहिए।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) ने पहले ही नयी शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने इस दिशा में कोई नया निर्णय नहीं लिया है।अगर कोई अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा सीखना चाहता है, तो कोई मनाही नहीं है। हालांकि, सभी को मराठी आनी चाहिए। हमारे देश की भाषाएं भी आनी चाहिए।” उन्होंने कहा,“ केंद्र सरकार का मानना ​​है कि हमारे देश में संचार की एक भाषा होनी चाहिए, इसलिए हिंदी सीखने का प्रयास किया गया है।” फडणवीस ने कहा कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने दो राज्य पाठ्यक्रम योजनाएं तैयार की हैं - एक फाउंडेशन स्तर पर और दूसरी स्कूल स्तर के लिए। स्कूली शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन समिति ने इन दोनों योजनाओं को मंजूरी दे दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups