खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में एक फर्नीचर निर्माता के पुत्र का दो शातिर बदमाशों ने अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस और व्यवसायी की सजगता के चलते दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा (Dharmaraj Meena) ने बताया कि फर्नीचर व्यवसायी रफीक के 22 वर्षीय पुत्र साहिल के अपहरण के मामले (Kidnapping cases) में इंदौर के सनी शिंदे और छोटी कसरावद के फिरोज को पकड़ लिया गया है। सनी शिंदे (Sunny Shinde) को आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जबकि एक अन्य आरोपी फिरोज को घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि कल दोनों आरोपी साहिल की दुकान में आए और उन्होंने कहा कि उनकी मां चल फिर नहीं सकती, इसलिए वह अलमारियों के फोटो लेकर उन्हें दिखा दे। दोनों उसे दुपहिया वाहन पर बिठाकर ले गए। मंडलेश्वर रोड स्थित नर्मदा नदी के पुल जब साहिल ने पूछा कि वह उसे कहां ले जा रहे हैं तो उन्होंने चाकू और पिस्तौल दिखाकर उसका मोबाइल ले लिया और चुप रहने के लिए कहा। उन्होंने साहिल पर अपने परिवार की लड़कियों और औरतों से फोन पर बात करने का आरोप लगाया। जब वे नर्मदा नदी के पुल के दूसरी तरफ पहुंचे तब भीड़ भाड़ वाला इलाका देखकर साहिल क्लच दबाकर दुपहिया वाहन से कूद गया। दुपहिया वाहन का संतुलन बिगड़ने पर तीनो गिर गए। साहिल ने किसी दुकानदार का मोबाइल लेकर अपने पिता को घटनाक्रम बताया।
उसके पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी व अन्य साथियों को लेकर करीब 12 किलोमीटर दूर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस बल भी आ गया जिसे देलख कर फिरोज नर्मदा नदी के पुल के किनारे से झाड़ियों में कूद गया। फिरोज दरअसल छोटी कसरावद में साहिल के पड़ोस में रहता है। साहिल और उसके पिता की दुकान कसरावद में है। उन्होंने बताया कि फिरोज को पकड़ लिया गया और जब वह कुछ दूरी पर चले तो उन्हें सनी भी मिल गया। दोनों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और कल रात्रि प्रकरण दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि फिरोज एक महिला के सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सजा काटकर कुछ दिन पहले ही बाहर आया है। इंदौर निवासी सनी पर भी अन्य मामले में हत्या का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तत्परता के चलते दोनों आरोपी पकड़ लिए गए अन्यथा साहिल के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने फिरौती के स्थान पर इस घटना के पीछे निजी द्वेष की संभावना जताई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 17 , 2025, 06:10 PM