New bailable warrant issued: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी

Tue, Apr 08 , 2025, 08:35 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुंबई की एक अदालत (Mumbai court) ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दो अन्य से जुड़े 2012 के होटल विवाद मामले में गवाह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने सबसे पहले 15 फरवरी को अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को उनके अदालत में पेश न होने पर यह फिर से जारी किया गया। अदालत गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है। मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

मलाइका उस समूह का हिस्सा थीं जो 22 फरवरी-2012 को कथित घटना के समय सैफ अली खान के साथ होटल में डिनर के लिए गये थे। सैफ अली खान और दो अन्य आरोपियों को व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। तीनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। जब यह झगड़ा हुआ, उस समय अभिनेता के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर, उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ पुरुष मित्र होटल में मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups