IndiGo flight bomb threat: इंडिगो विमान के शौचालय में बम की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षित उतारा गया!

Tue, Apr 08 , 2025, 08:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जयपुर से मुंबई आ रहे एयर लाइन इंडिगो के विमान (IndiGo flight) को शौचालय में बम की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षित उतारा गया। मुंबई हवाईअड्डे पर रात 8:43 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान को रात 8:50 बजे सुरक्षित तरीके से उतारा गया। सूत्रों ने बताया कि हवाईअड्डे पर परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।

विमान को एक दूरस्थ स्थान पर उतारा गया और पूर्ण आपातकालीन प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार विमान के शौचालय में बम की धमकी भरा पत्र मिला। विमान में सवार लोगों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

सुरक्षा खतरे की पुष्टि करते हुए मुंबई पुलिस के जोन 8 के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह शौचालय में पाया जाने वाला सामान्य धमकी भरा नोट है और इसके साथ ही मानक प्रक्रिया के अनुसार आगे की जांच जारी है।'

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups