नासिक: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे) के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के खिलाफ अपमानजनक कविता लिखकर कथित रूप से मानहानि करने के आरोप में हास्य कलाकार कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के खिलाफ मनमाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर, भारतीय जननाट्य संघ की नासिक शाखा कामरा के समर्थन में सामने आई है। शिंदे गुट के शहर प्रमुख मयूर बोरसे शिवसैनिकों के साथ बुधवार को मनमाड पुलिस स्टेशन पहुंचे और कामरा के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर मनमाड पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में मामला मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 27 , 2025, 08:50 AM