Congress Emergency: आपातकाल कांग्रेस शासन की क्रूरत और तानाशाही का प्रमाण हैः सचदेवा

Fri, Mar 21 , 2025, 07:13 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली।दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने शुक्रवार को कहा कि देश में लगा आपातकाल कांग्रेस शासन की क्रूरता और तानाशाही का प्रमाण है।  सचदेवा ने आज लोकतंत्र सेनानी संघ की ओर से यहां के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला (Attack on Congress) बोला और कहा कि कांग्रेस के क्रूर शासकों द्वारा 25 जून 1975 को लोकतंत्र को कुचलने का जो काम किया गया था, उसके खिलाफ यहां उस्पथित सेनानियों ने लड़ाई लड़ीं। कितने ही साथियों ने यातनाएं सही और 21 महीने तक जेल की सजा काटीं तथा कई बंदियों को शहादत देनी पड़ी, उन सभी के त्याग बलिदान पर आज भारतीय लोकतंत्र खड़ा है।

उन्होंने आपातकाल के सेनानियों को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा, "अगर लोकतंत्र को समझना है, तो सबसे पहले हमें लोकतंत्र के सेनानियों, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया उन्हें समझने की जरुरत है।" उन्होंने कहा,“ आज 21 मार्च है और आज के ही दिन यानी 21 मार्च 1977 को ही देश से आपातकाल हटाया गया था। इसलिए यह लोकतंत्र की विजय का दिन है। कांग्रेस के क्रूर शासकों द्वारा 25 जून 1975 को लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया था और यहां उपस्थित सेनानियों ने उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी, यातनाएं सही और 19 महीनो तक जेल काटीं तथा कई बंदियों को शहादत देनी पड़ी, उन सभी के त्याग बलिदान पर ही भारतीय लोकतंत्र खड़ा है।"

भाजपा नेता ने कहा, "हिंदुस्तान भर से आए आपातकाल के वे सभी साथी जिन्होंने इस कष्ट को देखा है, उन्हें हमने आज सम्मानित किया है। यह दिल्ली के लिए सौभाग्य की बात है।" उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढी को इस बात को समझना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में किस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जाती रही है। आपातकाल के 21 महीने कांग्रेस शासन की क्रूरता और तानाशाही का प्रमाण हैं।"

उन्होंने उन सभी आपातकाल सेनानियों और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की जिन्होंने आपातकाल के कष्ट सहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) विश्व भर में भारतीय लोकतंत्र की डंका बजा रहे हैं और भारतीय लोकतंत्र की सच्ची ताकत जनता की आवाज को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, "यह सौभाग्य की बात है कि आपातकाल में अलग-अलग प्रांतों के सेनानियों का स्वागत करने के लिए दिल्ली साक्षी बना है। आपातकाल सेनानियों के लिए दिल्ली की सरकार को जो करना है, वह करेगी और सरकार ऐसे महानुभावों का सम्मान क्या बढ़ाएगी, अगर वह कुछ कर रही है, तो सिर्फ अपना सम्मान बढ़ा रही है, इसलिए हमारा प्रयास रहेगा कि आपसे कुछ सीखकर हम उस तरह के समाज का निर्माण करें, जहां 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प ले सके।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups