अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, Mar 21 , 2025, 12:19 PM

Source : Uni India

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर की अजनाला अदालत (Ajnala court) ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे(Waris Punjab De)' के प्रमुख एवं सांसद अमृतपाल सिंह (MP Amritpal Singh) के सात सहयोगियों को शुक्रवार काे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

सभी सात आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया गया है। अजनाला थाने पर हमला करने के आरोप में उन्हें अजनाला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा, "हमने आरोपियों की चार दिन की रिमांड हासिल कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड मांगी थी। आरोपियों को अब 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups