Today's history: अंग्रेजी सेना ने सुल्तान टीपू को हराकर बेंगलुरु पर अपना कब्जा किया; सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया

Fri, Mar 21 , 2025, 08:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1413- हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बना।
1791- अंग्रेजी सेना ने सुल्तान टीपू को हराकर बेंगलुरु पर अपना कब्जा किया।
1887- बम्बई में प्राथना समाज की स्थापना।
1916- महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म।
1935- फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1957- अपने देश का भारतीय कैलेंडर सामने आया था।
1971- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
1975- इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1978- बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।
1979- मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति संधि पर सहमति जताई।
1990- नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिली।
2000- गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006- चीन और रूस ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
2008- वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त हुए।
2019- भारत ने अबूधाबी में सम्‍पन्‍न रहे विशेष ओलिम्पिक खेलों में 85 स्‍वर्ण समेत 368 पदक जीते।
2020- विश्व स्वास्थ्य़ संगठन के अनुसार दुनियाभर में दो लाख 75 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
2020- अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups