नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके शुक्रवार को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। पार्टी ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। शुक्रवार को सदन में केंद्रीय बजट 2025-26 (Union Budget 2025-26) के लिए अनुदान की मांगों एवं वित्त विधेयक को पारित कराया जाएगा।
पार्टी ने अपने पत्र में कहा, "लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए विचार किया जाएगा। इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।" कल आम बजट को पूर्ण रूप से पारित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 20 , 2025, 10:30 PM