Theft cases: पूर्व गृह मंत्री के घर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार!

Thu, Mar 20 , 2025, 10:06 PM

Source : Uni India

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर से विधायक तथा पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन के घर हुई चोरी के मामले (Theft cases) में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व में तीन और आरोपियों गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर (Jagdish Dabar) ने बताया कि धार जिले के उमरबन निवासी राजू मुवेल, संतोष मुवेल (Santosh Muvel) और बड़वानी के रणगांव डेब निवासी पिंटू राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से सोने के जेवर, एक लाख रुपए नगद, दो पिस्टल, चोरी में उपयोग लिया गया कटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आभूषणों की पूरी रिकवरी हुई है जबकि तीन चौथाई नगद राशि भी जब्त कर ली गई है। शेष नगद राशि आरोपियों ने खर्च कर दी। श्री बाला बच्चन के राजपुर अनु विभाग के काँसेल स्थित सूने घर से आरोपियों ने चोरी की थी। घटना का पता चलने पर उनकी पत्नी प्रवीणा बच्चन ने 29 जनवरी को प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले का मुख्य आरोपी और शातिर अपराधी उदय सिंह निवासी सेगाव (बड़वानी) और उज्जैन निवासी मंजू बाई डांगर और संजय मालवी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups