Jalandhar grenade attack: जालंधर ग्रेनेड हमले का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tue, Mar 18 , 2025, 11:07 AM

Source : Uni India

जालंधर। पंजाब में जालंधर के रायपुर रसूलपुर में एक घर पर ग्रेनेड से हमला करने का आरोपी मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर जालंधर ग्रामीण पुलिस ने यू-टयूबर नवदीप सिंह (Navdeep Singh) उर्फ रोजर संधू पर हमले के मुख्य आरोपी हार्दिक कंबोज (Hardik Kamboj) को हरियाणा के यमुनानगर से कल गिरफ्तार किया था। 

आरोपी ने मकसूदां पुलिस थाने में रिकवरी ऑपरेशन के दौरान भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी ने आवश्यक कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी के पैर में चोट लग गई। उसे तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और सिविल अस्पताल, जालंधर में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से एक .32 बोर की पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि 16 मार्च को जालंधर में यूटयुवर रोजर संधू के घर पर अज्ञात द्वारा एक ग्रेनेड फैंका गया था लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं था। 

उन्होने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच दौरान ग्रेनेड फैंकने के आरोपी की पहचान यमुनानगर के गांव वेहता निवासी हार्दिक कंबोज के तौर पर हुई। सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंबोज को सोमवार को गांव वेहता से गिरफ्तार कर लिया था। उन्होने बताया कि हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस पार्टी कंबोज को लेकर गई थी जहां आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। उन्होने बताया कि पुलिस द्वार आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाने से कंबोज घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

सिंह ने बताया कि कंबोज का पाकिस्तान स्थित यू-टयूबर शहजाद भट्टी से संपर्क था और उसे ग्रेनेड फैंकने के लिए 25 हजार रूपये दिए गये थे। उन्होने बताया कि शहजाद भट्टी और रोजर संधू यू-टयुबर होने के नाते आपस में संपर्क में थे और मोबाइल पर ऑनलाइन गेम भी खेलते थे। उन्होने कहा कि दोनों के बाच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते भट्टी ने संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करवा दिया। उन्होने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups