भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने आज कहा कि सिंहस्थ-2028 तक ओंकारेश्वर धाम भी श्री महाकालेश्वर की नगरी (Omkareshwar Dham) उज्जैन की तरह जगमगाए, सरकार इस दिशा में काम कर रही है। डॉ यादव ने आज ओंकारेश्वर जाने के पहले अपने बयान में ये बात कही। उन्होंने कहा कि वे इसी क्रम में आज ओंकारेश्वर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह के विकास कार्यों को गति देने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने पर्याप्त धनराशि का प्रबन्ध किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग - महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) और ममलेश्वर स्थित हैं। सिंहस्थ से पूर्व ओंकारेश्वर धाम को महाकाल की तरह जगमगाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज वे पुनः ओंकारेश्वर यात्रा पर हैं। शासकीय योजनाओं से आस्था के इन केंद्रों की दिव्यता और भव्यता और अधिक बढ़ेगी, इस बात का पूरा विश्वास है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 18 , 2025, 10:41 AM