Amount of 1044.94 lakhs: कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण को 1044.94 लाख की राशि मंजूर

Tue, Mar 18 , 2025, 10:23 AM

Source : Uni India

देहरादून। उत्तराखंड के वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल  (Subodh Uniyal) की पहल पर जनपद पौड़ी गढ़वाल अन्तर्गत, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में कौड़िया-किमसार (Kaudiya-Kimsar) मोटर मार्ग का सुदृढीकरण किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के दुगड्‌डा निर्माण खण्ड द्वारा गठित आगणन के सापेक्ष टीएसी, नियोजन ने औचित्यपूर्ण लागत 1044.94 लाख के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी। उनियाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किमसार-गंगा भोगपुर वन मोटर मार्ग पर प्रस्तावित इस सुधारीकरण कार्य के लिए गठित प्रारम्भिक आगणन, के क्रम में लोक निर्माण विभाग को शासन ने कार्यदायी संस्था को नामित किया है। 

इसके लिए, सकल धनराशि ₹1044.94 लाख की स्वीकृति के अंतर्गत, चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधान की उपलब्ध धनराशि ₹294.494 (दो करोड़, चौरानब्बे लाख, उन्चास हजार, चार सौ रुपए मात्र) अवमुक्त किये जाने पर सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कच्चा मार्ग होने के कारण, वन विभाग के निरीक्षण व ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि अब मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य से स्थानीय जनता एवं विभागीय आवागमन सुविधायुक्त हो सकेगा। वन मंत्री ने बताया कि मोटर मार्ग की डीएलपी अवधि तीन वर्ष रखने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने मार्ग के सुधारीकरण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण किये जाने की अपेक्षा की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups