नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि भारत के कृषि अनुसंधान श्रेष्ठ हैं और दुनिया इनका लाभ ले सकती हैं। चौहान ने साेमवार को यहां गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स (Bill Gates) के साथ बैठक हुई। इस दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के बाद चौहान ने बताया कि कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि साझेदारी को और गहरा करने की असीम संभावनाएं हैं। विशेषकर डिजिटल कृषि, (Digital Agriculture) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी एवं जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्र में काम किया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत 'सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः' और ‘परहित सरिस धरम नहीं भाई’ के विचार में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा कृषि विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। चौहान ने कहा कि भविष्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ध्यान जलवायु-प्रतिरोधी और बायोफोर्टिफाइड किस्मों के विकास पर है। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेष सिंह सहित दोनों मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 17 , 2025, 06:31 PM